अमेठी

आश्चर्यजनक किंतु सत्य, 25 जिलों में नौकरी कर रही एक शिक्षिका, हर जिले से जारी हुआ है वेतन

-हर जिले से वेतन भी हो गया जारी, मामले में खुलासे के बाद नोटिस जारी

2 min read
Jun 03, 2020
आश्चर्यजनक किंतु सत्य, 25 जिलों में नौकरी कर रही एक शिक्षिका, हर जिले से जारी हुआ है वेतन

अमेठी. नौकरी के लिए लोगों को कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं लेकिन इसके बाद भी नौकरी नहीं मिल पाती। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जो एक साथ कई जगह काम कर मोटी रकम कमाते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में ऐसा ही एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका पर एक साथ कई जिलों में नौकरी करने का आरोप है। मामले के खुलासे के बाद बीएसए ने नोटिस जारी कर शिक्षिका को तलब किया है।

मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी शिक्षिका अनामिका शुक्ला अमेठी वर्तमान में अमेठी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात हैं। यहां अनामिक शुक्ला विज्ञान विषय पढ़ाती हैं। इन पर आरोप है कि ये एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि 25 अलग-अलग जिलों में पढ़ाती है। शिक्षिका ने नवंबर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमेठी में पूर्ण कालिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर ज्वाइनिंग की थी। इस अवधि में शिक्षिका नियमित कॉलेज आती थी। शिक्षिका को छह महीने का वेतन भी जारी किया गया है। इधर बीच फर्जीवाड़े का भेद खुलने के बाद बीएसए ने पत्र जारी कर एक हफ़्ते के भीतर शिक्षिका से उनका वास्तविक दस्तावेज तलब किया है। ऐसा न होने की स्थिति में एफआईआर की भी चेतावनी दी है।

मार्च में ही रोक दिया था वेतन बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी शिक्षिका अनामिका शुक्ला पर कई जनपदों में कूटनीतिक दस्तावेज लगाकर कार्य करने का आरोप है। इस शिक्षिका को ज़िले में दिसंबर, जनवरी और फ़रवरी माह का वेतन दिया गया था। संदेह होने पर मार्च में ही शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया था। संतोषजनक स्पष्टीकरण ना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
03 Jun 2020 05:01 pm
Also Read
View All