अमेठी

बिजली बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी, योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, निकाली शव यात्रा

बिजली बिल बढोत्तरी के बाद योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए...
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 12:06 PM IST
Aam Aadmi Party protest against UP government in Amethi UP hindi news
बिजली बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी, योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, निकाली शव यात्रा

अमेठी. अमेठी में बिजली बिल बढोत्तरी के बाद योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज बाजार में विद्युत विभाग की शव यात्रा निकाली। साथ ही योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए बिजली बिल बढोत्तरी पर किसानों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए बिजली बिल को तत्काल वापस लेने की बात कही।

आप ने निकाली शवयात्रा

मामला अमेठी जनपद के गौरीगंज मुख्यालय से जुड़ा है। जहां अमेठी जनपद में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शिव प्रसाद कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मुख्यालय पर व्यापक जनांदोलन का बिगुल फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली दर कि बढोत्तरी को लेकर प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली। साथ ही योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

किसानों को होगी मुश्किल

प्रदर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब आम आदमी पार्टी अमेठी के जिला संयोजक शिव प्रसाद कश्यप ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिद्युत बिल में बढोत्तरी की गई। उनका आरोप है कि विद्युत बिल बढोत्तरी से आम जनता और किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष के साथ आप नेता पल्टू राम ने बताया कि पहले जहां 2 किलो वाट तक के मीटर लोड पर विद्युत बिल 180 रूपए किलोवाट मासिक से बढ़ाकर 300 रूपए कर दिया गया।

होगा बड़ा आंदोलन

ऐसे में अब विद्युत उपभोक्ताओं को 360 रूपये के बाद 600 रूपये प्रति माह विद्युत बिल भुगतान करना होगा। वहीं 5 किलोवाट ट्यूबवेल से कृषि की सिंचाई कर रहे किसानों को 1000 रूपये प्रति माह के बजाए अब 1500 रूपये प्रति माह बिल देना होगा। जिलाध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन के दौरान यह भी बताया कि विद्युत बिल बढोत्तरी सिर्फ किसानों के लिए कि गई है। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ आम आदमी और किसानों के बिल को बढ़ाया है। वहीं इन्ङ्रस्ट्री चलाने वालों को इसकी छूट दी गई। कार्यकर्ताओ ने कहा कि विद्दुत बिल बढोत्तरी को अगर जल्द से जल्द कम नहीं किया गया तो इसके खिलाफ बड़ा आन्दोलन भी होगा।

योगी सरकार पर लगाया आरोप

वहीं जिला संयोजक ने योगी सरकार पर निजी कम्पनियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनी थी तो बिजली की दरें आधी कर दी गई थीं और इसके बाद बिजली की दरों में कोई भी बढोत्तरी नहीं की गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की है। प्रतीकात्मक शव यात्रा में आम आदमी पार्टी अमेठी के नेता डॉ. मलखान सिंह आप यूथ बिग के अध्यक्ष आकाश सिंह, सचिव सतेंद्र तिवारी, CYSS प्रभारी चन्द्रीत यादव, महिला अध्यक्ष सीता देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on: