अमेठी

BJP विधायक के बेटे की दादागीरी, प्रभारी DDO को कहा- आप जैसे अधिकारी ही भारतीय जनता पार्टी को उठा ले जा रहे

क़रीब आधे घंटे तक वो और उनके समर्थक प्रभारी डीडीओ से वंशीधर सरोज से उलझे रहे।

2 min read
May 30, 2018
BJP विधायक के बेटे की दादागीरी, प्रभारी DDO को कहा- आप जैसे अधिकारी ही भारतीय जनता पार्टी को उठा ले जा रहे

अमेठी. बीजेपी विधायक गरिमा सिंह के बेटे पर सत्ता का नशा इस कद्र चढ़ा कि वो लाव-लश्कर के साथ प्रभारी सीडीओ के ऑफिस में पहुंचकर ब्लाक के कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर का दबाव बनाया। इतना ही नही उन्होंंने प्रभारी सीडीओ से अभद्रता करते हुए कहा के आप जैसे अधिकारी ही भारतीय जनता पार्टी को उठा ले जा रहे हैं।

ज़िले के विकास भवन में उस समय गहमागहमी का महौल देखने को मिला जब अमेठी की बीजेपी विधायक गरिमा सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह लाव लश्कर के साथ यहां पहुंचे । क़रीब आधे घंटे तक वो और उनके समर्थक प्रभारी डीडीओ से वंशीधर सरोज से उलझे रहे ।

विधायिका गरिमा सिंह के बेटे का अपने पारा सातवे आसमान पर था। दरअसल विधायिका के पुत्र अनन्त विक्रम सिंह ने अमेठी में कुछ ग्राम विकास अधिकारी के तबादले के लिये अमेठी DDO वंशी धर सरोज से फोन पर कहां था लेकिन उनके कहने से तबादला नहीं हुआ तो उनका पारा सातवे आसमान पर जा पहुंचा। अपने समर्थकों के साथ विकास भवन पहुंच कर DDO वंशीधर सरोज से जमकर अपनी हनक दिखाया।

इतना ही नही उनके समर्थकों ने DDO साहब को नसीहत तक दे डाली लेकिन सवाल ये की गुंडागर्दी को खत्म करने वाली सरकार में बीजेपी नेता इस तरह गुंडई करे तो गुंडे माफियाओं पर कितना लगाम लगाया जा सकता है। सवाल तो ये भी है कि जिला चलाने के लिये किस अधिकारी को कहा तैनात करना है। इसका अधिकार विधायिका के बेटे को किसने दे दिया है। उनके और उनके समर्थकों की हरकत को आप भी देख सकते है।

ये भी पढ़ें

वीवीपैट और ईवीएम विवाद को गंभीरता से ले चुनाव आयोग-गडकरी
Updated on:
30 May 2018 12:54 pm
Published on:
30 May 2018 07:44 am
Also Read
View All