
जीजा और दीदी ने मिलकर किया ऐसा काम कि जानकर दहल जाएगा आपका दिल, जमीन के लिये...
हरदोई. कहते हैं कि दिमाग में जब अपराध घर करने लगे या फिर सोच में अपराध आने लगे तो खास तौर से निकट के लोगों को सावधान होना चाहिए अन्यथा क्राइम माइंड खौफनाक अंजाम लेकर आता है। इसका शिकार कोई भी हो सकता है। यूपी के हरदोई में जीजा और जीजी ने मिलकर ऐसा ही खौफनाक और शर्मनाक हत्यकांड किया है कि जिसने भी सुना दंग रह गया। मरने वाली विधवा महिला आरोपियों की सगी बहन, सा-ली होने के साथ ही रिश्ते में देवरानी और छोटे भाई की पत्नी थी। जैसा कि पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि पूरे मामले को सोची समझी और रची गई साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
हरदोई जिले के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब एक घर के अंदर कोठरी के भीतर जमीन के नीचे कई दिन से लापता विधवा महिला का शव गड़ा हुआ पाया गया था। पुलिस के अनुसार महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और हाथ पीछे बंधे हुए थे। जिससे लगता है कि महिला को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारा गया। महिला का शव उसकी सगी बहन और जीजा के घर से शव बरामद हुआ। हालांकि महिला का घर और उसके जीजा जीजी का घर एक ही माना जा रहा है क्योंकि उसकी शादी जीजा के छोटे भाई से हुई थी और कुछ समय पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। जैसा कि पुलिस ने बताया कि सुनने में आया कि भाई की करीब 27 वर्षीय विधवा बहू और रिश्ते की उसकी ***** के पास भाई के हिस्से की करीब दो बीघा जमीन कहीं और न चली जाए क्योंकि स्वर्गीय भाई और उसकी विधवा की पुत्री ननिहाल था। महिला की दूसरी शादी की बात भी होती थी लिहाज़ा जीजा ने पत्नी को जमीन की खातिर विश्वास में लेकर विधवा सा-ली यानी भाई की पत्नी को अपने साथ करने का प्रयास किया। मगर जब बात नही बनी तो जमीन जाने के डर से और महिला के अवैध संबंध की चर्चा को लेकर दोनों ने मिलकर उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने बताया कि यह भी सुनने में आया है कि महिला के अवैध संबध किसी और से थे इसलिए जमीन जाने और बदनामी के डर से जीजा जीजी ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका की सगी बहन और जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जीजा और जीजी ने दो बीघे जमीन के कारण उक्त महिला की हत्या करने की बात कही है लेकिन जो बातें और चर्चा स्थानीय पुलिस को सूनने को मिली उनके आधार पर ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। स्थानीय पुलिस को हर बिंदु पर जांच करने के कड़े निर्देश दिए गए थे।
Published on:
29 May 2018 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
