22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरदोई में बड़ा हादसा, देखते ही देखते ढह गया 70 फीट लंबा स्लैब, मलबे में दबे मजदूर

Hardoi Overbridge Collapse: हरदोई में लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे (NH-731) पर निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा। यहां शारदा नहर पर बन रहे ओवरब्रिज का 70 फीट लंबा स्लैब अचानक गिर गया। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Hardoi Accident News, NH 731 Accident

NH-731 पर गिरा निर्माणाधीन स्लैब | फोटो सोर्स- IANS

Hardoi Accident News: यूपी के हरदोई जिले में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर एक बड़ा हादसा हो गया है। शारदा नहर के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज का एक बहुत बड़ा (करीब 70 फीट लंबा) स्लैब अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। जिस वक्त यह स्लैब गिरा, वहां काम चल रहा था। इस हादसे में कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और तुरंत बचाव काम शुरू किया गया।

कैसे हुआ यह हादसा?

यह पूरी घटना शाहाबाद तहसील क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास की है, जहां शारदा नहर पर करीब 250 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे तकनीकी टीम की देखरेख में क्रेन ऑपरेटर पिलर के ऊपर भारी बीम को सेट कर रहा था।
पिलर पर सीतापुर के छोटेलाल और हरदोई के राजेश्वर नाम के दो मजदूर काम संभाल रहे थे। इसी दौरान लचीले आधार पर बहुत ज्यादा दबाव बढ़ने के कारण क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और बीम सीधे नीचे आ गिरा। बीम गिरने के झटके से दोनों मजदूर भी नीचे गिर गए और उनके सिर व हाथ में चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलबे को हटाकर की गई जांच

बीम गिरने की तेज आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही जिलाधिकारी (DM) अनुनय झा और एसपी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए। शुरुआती आशंका थी कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। प्रशासन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे तक मिट्टी और सरिया हटवाकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। जब यह साफ हो गया कि मलबे के नीचे कोई नहीं है, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

महीने भर में दूसरी घटना, उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी जगह पर करीब एक-डेढ़ महीने पहले भी ऐसा ही हादसा हुआ था। बार-बार हो रही इन घटनाओं से लोगों में काफी नाराजगी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा कराए जा रहे इस काम पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि साल 2025 की शुरुआत से चल रहा यह काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

डीएम ने दिए तकनीकी जांच के आदेश

हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने NHAI से पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य की क्वालिटी में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुल की मजबूती को परखने के लिए कई तरह के कड़े टेक्निकल टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।