अमेठी

महंगाई को लेकर विरोध में उतरे कांग्रेसी, कही ये बातें

महंगाई को लेकर किया धरना प्रदर्शन
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2018, 2:41 PM IST
protest against recession

अमेठी. महंगाई का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता ही चला जा रहा है। गरीबों के लिए ये बात किसी बड़ी टेंशन से कम नहीं है। योगी राज में इसी महंगाई के स्तर को नीचे लाने के लिए कांग्रेसियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। तहसील प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एकत्रित हुए। पार्टी के लोगों ने प्रदेश और देश की सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। देश में ज्यादातर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल हो या डीडल का प्राइस, इनकी बढ़ती कीमतों से मजबूर ग्राहक को ज्यादा पैसे देने ही पड़ते हैं। इसी बात के विरोध में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करने पर उतरे । उनकी मांग है कि डीजल पेट्रोल की हो रही बेतहाशा वृद्धि को वापस लिया जाए। बिजली के बढ़े दामों को भी कम किया जाए।

सरकारी कार्यालय में भी हो सुधार

महंगाई को कम करने की मांग के अलावा कांग्रेसियों ने सरकार कार्यालय और बैंकिंग व्यवस्था में हुए व्यापक भ्रष्टाचार में सुधार किए जाने की मांग की। इसके अलवा राशन कार्ड सरकार आवास की पात्रता की जांच पारदर्शिता से की जाए। सरकारी केंद्रों पर बिचौलियों को दूर कर किसानों का गेहूं बिना किसी भेदभाव के खरीदा जाए। इन सारी मांगों के अलावा कांग्रेसियों ने ये भी कहा कि किसानों को अधिगृहत भूमि का मुआवजा देना चाहिए।

इन्होंने किया धरना प्रदर्शन

महंगाई और किसानों की मुश्किलों को कम करने के नाम पर धरना प्रदर्शन करने वालों में धर्मेन्द्र शुक्ला, प्रेम नारायण तिवारी, डॉ. नरेंद्र मिश्र, अनिल शुक्ला, परवेज खान, नरसिंह बहादुर सिंह, सर्वेश सिंह, सुरेश शुक्ला, अरविंद चतुर्वेदी, अशोक शुक्ला, राजकुमार पाण्डेय, आदित्य सिंह, अरूण मिश्र, अखिलेश शुक्ला, शिवांगी राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Published on: