अमेठी

पत्नी ने चाकू से किया हमला, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष घायल, निकाह की सच्चाई छिपाने पर भड़की पत्नी

Amtehi News: अमेठी में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम किदवई पर उनकी पत्नी समा ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि कलीम ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाई थी।
less than 1 minute read
Jul 15, 2025
Former District President of BJP Minority Cell stabbed by his wife amtehi
पत्नी ने चाकू से किया हमला | Image Source - Social Media

Amtehi News In Hindi: भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम किदवई पर उनकी पत्नी समा ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह वारदात अमेठी के ऊंचगांव गांव में मंगलवार को हुई। गंभीर हालत में मोहम्मद कलीम को ट्रामा सेंटर, जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।

पहली शादी की बात छिपाना बना विवाद की वजह

मूल रूप से निहालगढ़, जगदीशपुर निवासी मोहम्मद कलीम कुछ समय से ऊंचगांव में अपनी दूसरी पत्नी समा के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने समा से अपनी पहली शादी और तलाक की जानकारी छिपाई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था।

गुस्से में आपा खो बैठी पत्नी, किया जानलेवा हमला

मंगलवार को बात इतनी बढ़ गई कि समा ने आपा खो बैठा और चाकू से पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कलीम के गले और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्होंने खुद ही अपने रिश्तेदारों को फोन किया। परिवार वालों ने पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने समा को हिरासत में लिया, चाकू बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू बरामद कर समा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में समा ने आरोप लगाया कि कलीम ने पहली शादी की बात छिपाकर निकाह किया और अब वह उसे धमकियां दे रहे थे। उसने कहा कि जान बचाने के लिए ही चाकू उठाया।

जांच जारी, किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी

थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों से मौखिक सूचना ले ली गई है और घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बयान व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
15 Jul 2025 06:08 pm
Published on:
15 Jul 2025 06:08 pm