अमेठी

चार जून को आने वाले हैं अप्रत्याशित नतीजे, अमेठी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया दावा

अमेठी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ लोगों से झूठ बोलती है। यहां चुनाव अमेठी की जनता खुद लड़ रही है, इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
2 min read
May 18, 2024
former Rajasthan CM Ashok Gehlot Big claim says unexpected results are going to come on 4 June

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि जनता देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 4 जून को अप्रत्याशित नतीजे आने वाले हैं l कांग्रेस नेता अशोक गहलोत आज अमेठी- गौरीगंज के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय प्रभारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाला है। लोगों का मोह मोदी से खत्म हो गया है। लोग भ्रम और भावनाओं से ऊपर उठकर भविष्य की तस्वीर सामने रख कर मतदान करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि उतर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक जुटता से चुनाव लड़ रही हैl

कांग्रेस की गारंटी खुशहाल भारत के नवनिर्माण का संकल्प

गहलोत ने कांग्रेस और राहुल गांधी की गारंटियों को खुशहाल भारत के नवनिर्माण का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बेरोजगारी मिटाने और किसान मजदूर को उनका हक देने का साथ विकास योजनाओं को नए सिरे से गति प्रदान की जायेगी।

अमेठी में जो विकास दिख रहा है वो गांधी परिवार की ही देन है : गहलोत

गहलोत ने 41 साल पहले स्व. राजीव गांधी के पहले चुनाव से अमेठी से अपने गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेठी में आज जो भी विकास दिख रहा है वो गांधी परिवार की ही देन हैl इस मौके पर अमेठी कांग्रेस प्रत्याशी के. एल. शर्मा सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।