स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट दो बार ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव अपने करीबी मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया।