अमेठी

मौलाना को हंटर मारने की घटना: महिला ने वीडियो में लगाया था गंभीर आरोप, जानें पुलिस क्या कह रही?

Woman beat Maulana with Hunter अमेठी में मौलाना की हंटर से पिटाई का मामला सामने आया था। जिसमें महिला मौलाना पर गंभीर आरोप लगा रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है।
2 min read
Dec 05, 2025
मौलाना की पिटाई करती महिला (फोटो सोर्स- वायरल वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- वायरल वीडियो ग्रैब

Woman beat Maulana with Hunter incident अमेठी में मौलाना की पिटाई का वीडियो सामने आया था। जिसमें लाल सूट में महिला हंटर से मौलाना की पिटाई कर रही थी। वीडियो में महिला की तरफ से पीटने का कारण भी बताया जा रहा था। वहीं एक अन्य महिला पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। वीडियो में महिला अपने साथ बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की जानकारी दे रही है। जबकि मौलाना बार-बार हाय तौबा करता है। इस संबंध में अमेठी पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। जांच में पता चला कि महिला और उसकी बेटी के साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। इस संबंध में महिला ने भी जानकारी दी है। घटना जामो थाना क्षेत्र की है।

महिला ने मौलाना पर लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीते दिनों मौलाना की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि "मेरी जिंदगी तो बर्बाद कर दी, अब बेटी की जिंदगी भी बर्बाद कर रहा है।" वीडियो में ताकत वाली दवा के विषय में भी सुनने को मिल रहा है। गुस्से में महिला मौलाना के ऊपर हंटरों की बारिश कर रही है। इधर मौलाना बार-बार अपने आप को निर्दोष बता रहा है।

क्या कहती है अमेठी पुलिस?

इस संबंध में अमेठी पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला जामो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है। जिसका अपने पति से 10 वर्षों से विवाद चल रहा है। महिला किराये के मकान में रहकर चूड़ी की दुकान चलाती है। महिला के हवाले से पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर को महिला ने मौलाना हसीबुल निवासी दावतपुर थाना मुसाफिरखाना अमेठी को झाड़-फूंक के लिए बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौलाना ने महिला और उनकी पुत्री के साथ कोई भी गलत काम नहीं किया है।

Updated on:
05 Dec 2025 05:01 pm
Published on:
05 Dec 2025 04:55 pm