अमेठी

अनुज भाई का बड़ा दिल…टीम इंडिया की जीत पर पूरे दिन फ्री कर दी अपने ठेले पर चाट

Amethi chaat vendor free chaat Team India win : अमेठी में चाट का ठेला लगाने वाले अनुज टीम इंडिया की जीत से इतना खुश हुए कि उन्होंने एक दिन के लिए अपने ठेले पर चाट फ्री कर दी।

2 min read
Mar 09, 2026
चाट का ठेला लगाने वाले अनुज ने पूरे दिन फ्री की चाट, PC- IANS

अमेठी : भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी लोगों ने अनोखे अंदाज में खुशी मनाई। यहां एक युवक ने भारत की जीत की खुशी में पूरे दिन के लिए अपनी चाट की दुकान पर लोगों को मुफ्त चाट खिलाई।

अमेठी के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम की जीत से वह बेहद खुश हैं। इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने अपनी चाट की दुकान पर पूरे दिन मुफ्त चाट खिलाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

गूगल में इंजीनियर था भाई हार्दिक, नौकरी गई…मुस्लिम गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो बहन से रखने लगा खुन्नस

सुबह से ही लगी चाट की दुकान पर भीड़

सुरेंद्र की दुकान पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग चाट खाने पहुंचे और भारत की जीत का जश्न मनाया। लोगों ने सुरेंद्र की इस पहल की खूब सराहना की और इसे टीम इंडिया के लिए उनके प्यार का प्रतीक बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत की जीत ने पूरे इलाके में उत्साह भर दिया।

मुफ्त चाट का आनंद लेते हुए लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और भारतीय टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई। सुरेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम ने देश का नाम रोशन किया है और यह छोटा सा प्रयास उसी खुशी को साझा करने के लिए है।

2024 में पूरी नहीं कर पाए थे तमन्ना

आईएएनएस से बातचीत में सुरेंद्र ने बताया कि वे क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्हें क्रिकेट देखना काफी अच्छा लगता है, पिछली बार वे 2024 के विश्व कप की जीत में अपने मन की इच्छा को पूरी नहीं कर पाए थे। इस बार उन्होंने तय कर लिया था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वे अपनी दुकान में बहुत चाट बनाएंगे और लोगों को फ्री में खिलाकर जीत का जश्न सेलिब्रेट करेंगे।

भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब अपने नाम किया।

Published on:
09 Mar 2026 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर