अमेठी

शासन की ओर से तैयार नगर निकाय के वार्डों आरक्षण की सूची

शासन की ओर से तैयार नगर निकाय के वार्डों आरक्षण की सूची
2 min read
Oct 08, 2017
amethi
election

अमेठी. अमेठी शासन की ओर से तैयार नगर निकाय के वार्डों आरक्षण की सूची शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने जारी कर दी आरक्षण सूची में नवसृजित नगर पालिका गौरीगंज जायस व नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना के प्रत्येक वार्डों के आरक्षण का विवरण दिया गया है।जनसंख्या को आधार मानकर वार्डों के किए गए आरक्षण में 25 वार्डों की नवसृजित गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में आधी आबादी के हक में 9 गए हैं, इसमें दो एसी एवं दो पिछड़ा वर्ग महिला के वार्ड भी शामिल है सूची जारी करते हुए प्रशासन ने आपत्तियां मांगी है।

अमेठी नगर पंचायत

12 वार्ड वाले अमेठी नगर पंचायत में 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें एक अनुसूचित जाति महिला एक अनुसूचित जाति शामिल है। एक पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग के 2 वार्ड मिले हैं महिलाओं के खाते में दो व कुल महिलाओं को चार वार्ड मिले हैं।

नगर पालिका गौरीगंज में 12 वार्ड में नगर पालिका

गौरीगंज में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। नगरपालिका में 25 वार्ड बनाए गए हैं पालिका में अनुसूचित जाति के लिए अच्छा वह पिछड़ा वर्ग के लिए 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें एससी महिला के दो व ओबीसी महिला के दो वार्ड शामिल है पालिका में 8 वार्ड अनारक्षित रखा गया है।

नगर पालिका जायस में महिलाओं के खाते में 9 वार्ड

25 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद जायस में अनुसूचित जाति के लिए पांच वा पिछड़ा वर्ग के लिए 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इस में अनुसूचित जाती महिला के लिए दो व पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए भी दो वार्ड शामिल है जायस में महिलाओं के लिए 9 वार्ड आरक्षित किए गए हैं इसमें दो अनुसूचित जाति व दो पिछड़ा वर्ग में महिलाओं की सीट भी शामिल है।

मुसाफिरखाना नगर पंचायत में आए 4 वार्ड

नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 10 वार्ड है जारी आरक्षण सूची में मुसाफिरखाना में अनुसूचित जाति महिला के हक में सिर्फ एक वार्ड गया है। अनुसूचित जात खाता शून्य है पिछड़ा वर्ग महिला को पिछड़ा वर्ग के हक में दो वार्ड गए हैं इस जगह पंचायत में भी महिलाओं के खाते में चार वार्ड गए हैं इसमें तो एससी व ओबीसी महिला भी शामिल है।

Published on:
08 Oct 2017 02:34 pm