11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन से कूदकर युवती ने दी जान, भाई ने कहा- मानसिक रूप से परेशान थी बहन

ट्रेन से कूदकर युवती ने दी जान, भाई ने कहा- मानसिक रूप से परेशान थी बहन

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Oct 08, 2017

banda

banda

बांदा. शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है । फिलहाल मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा क्रासिंग का है, जहां आज दोपहर आउटर सिग्नल के पास महोबा की ओर से आ रही मालगाड़ी से कटकर किशोरी की मौत हो गयी। राहगीरों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी जिससे पुलिस ने घटना-स्थल में पहुंचकर मृतिका की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते है लड़की का भाई घटना-स्थल पहुंचा व बताया कि वो गांव में रहता है, उसकी मां और बहन बांदा में रहती है। बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की होगी। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही परिवार में कोई झगड़ा था।

मृतिका की बहन ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 18 वर्ष थी, वो किसी काम से घर से बाजार गयी थी, बताया कि उसकी मां ने दो शादी की थी, जिसपर उसके पिता की कई साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो चुकी है, वो अपनी मां और बहन के साथ बांदा में रहती है और पिता की मौत के बाद वो और उसकी मां घरों में झाड़ू पोछे का काम करके अपना गुजारा करते है और मृतिका बहन भी हमारे साथ ही घरों में जाकर काम करती थी। रेल कर्मी ने बताया कि मृतिका की लाश की शिनाख्त हो चुकी है। उसका भाई मौके पर मौजूद है व भाई ने बताया है कि लड़की किसी काम से बाजार आई थी और उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है।मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।