अमेठी

प्रियंका गांधी अमेठी में, कार्यकर्ताओं संग की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय अमेठी दौरे पर- कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की चर्चा- राहुल के नामांकन के बाद दूसरी बार प्रियंका अमेठी में  
less than 1 minute read
Apr 19, 2019
priyanka gandhi
प्रियंका गांधी अमेठी में, कार्यकर्ताओं संग की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

अमेठी. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बेहद कम समय बचा है। दूसरे चरण के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल अगले चरण की तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा, कांग्रेस व गठबंधन के नेता जनसभा और रोड शो कर लोगों के बीच अपने विकास कार्यों की चर्चा करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय दौरे पर गांधी-नेहरु परिवार का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी पहुंची। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनाव के लिए आगे की रणनीति की चर्चा की। प्रियंका वाड्रा के साथ राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, एमएलसी दीपक सिंह व कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

अमेठी के बाद कानपुर में रोड शो

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रियंका गांधी कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की बैठक कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। शाम करीब 6 बजे तक वह कानपुर के रोड शो के लिए रवाना हो जाएंगी।

नामांकन में पूरा परिवार रहा साथ

प्रियंका इससे पहले 10 अप्रैल को अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के दौरान अमेठी पहुंची थीं। उनके साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा व बच्चे रिहान और मियारा मौजूद रहे। यह पहली बार था जब पूरा गांधी परिवार एक साथ किसी रोड शो में मौजूद था। राहुल का मुकाबला पिछली बार की ही तरह इस बार भी भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी से है। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को करीब एक लाख वोटों के अंतर से हराया था।

Updated on:
19 Apr 2019 01:48 pm
Published on:
19 Apr 2019 01:42 pm