अमेठी

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने शेयर की बेटी की सगाई की तस्वीर, होने वाले दामाद को दी ‘चेतावनी’

केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी शैनेल के सगाई की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर की है। स्मृति ने बेटी और अपने होने वाले दामाद की तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद बधाइयों का तांता लग गया है।

2 min read
Dec 26, 2021
Smriti Irani Daughter Shanelle got Engaged With Boyfriend Arjun Bhalla

अमेठी. केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी शैनेल के सगाई की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर की है। स्मृति ने बेटी और अपने होने वाले दामाद की तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद बधाइयों का तांता लग गया है। हालांकि, स्मृति ने अपने दामाद को रोचक अंदाज में बधाई दी है। स्मृति के दामाद का नाम अर्जुन भल्ला है।

इस तरह स्मृति ने दी 'चेतावनी'

स्मृति ने लिखा, 'उस शख्स के लिए जिसके पास अब हमारा दिल है। अर्जुन भल्ला हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है। आपको आशीर्वाद देती हूं क्योंकि अब आपको एक ससुर के तौर पर एक क्रेजी आदमी से निपटा होगा और इससे भी बदतर मुझे एक सास के तौर पर झेलना होगा। आपको आधिकारिक तौर पर चेतावनी दे रही हूं।' इसके बाद स्मृति ने गॉड ब्लेस यू लिखकर मैसेज को खत्म किया।

अमेरिका से की है कानून की पढ़ाई

स्मृति के तीन बच्चे हैं। जोहर, जोइश और शैनेल। इनमें शैनेल पेशे से वकील हैं। उन्होंने मुंबई से अपनी स्कूलिंग पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में पढ़ने चलने गईं। यहां उन्होंने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। वहीं, शैनेल के मंगेतर अर्जुन भल्ला अभी मिस्ट्री बॉय बने हुए हैं। स्मृति ने भी उनके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की।

Published on:
26 Dec 2021 01:14 pm
Also Read
View All