अमेठी

अमेठी में स्मृति इरानी के मंच पर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए उनके होश, डिप्टी सीएम भी रह गए हैरान

Cabinet Minister Smriti Irani अमेठी में, युवती को पहुंचा अस्पताल, मंच पर गरीब महिला को लगाया गले
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2019, 9:05 PM IST
Smriti Irani
Smriti Irani

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani)शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। अमेठी की जनता से स्मृति ने बीते पांच वर्षों में जो संबंध बनाए हैं वह और भी मजबूत होते नजर आ रहे हैं। इसके दो उदाहरण आज उनके आगमन पर देखने को मिले। अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं स्मृति इरानी अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रही हैं। शनिवर को वह सबसे पहले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के साथ बरौलिया गांव में दिवंगत बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह के परिजन से मिलने पहुंची थीं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों आने के बाद सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी, जिनकी अर्थी को स्मृति ने कंधा भी दिया था। आज उन्हीं के परिजनों से वह मिलने बरौलिया गांव जा रही थीं।

स्मृति ने सड़क पर देखा यह, तुरंत उतरी गाड़ी से-
स्मृति इरानी का काफिला बरौलिया गांव के करीब पहुंचा ही था कि तभी केंद्रीय मंत्री की नजर एक युवती पर पड़ी जो ट्राइसाइकल पर सवार थी। वह युवती ट्राइसाइकल पर इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी। स्मृति ने अपने काफिले को रुकवाया और वह खुद उतरकर युवती के पास गईं। स्थिति की जानकारी लेकर उन्होंने युवती को अपनी सरकारी सेवा में लगे ऐंबुलेंस में बैठाया और उसे गौरीगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्मृति युवती के लिए खुद ऐंबुलेंस का दरवाजा खोल रही हैं और उसमें बैठाने में युवती की मदद कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी तारीख करते नहीं थक रहे।

मंच पर महिला रोते हुए पांव पर गिरी, स्मृति ने लगाया गले-
वहीं इसके बाद अमेठी की तिलोई विधानसभा में एक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व मंत्री मोहसिन रजा समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। सभी मंच पर अपने-अपने स्थान पर बैठे थे कि तभी एक महिला स्मृति इरानी के पैरों पर आकर गिर पड़ी। स्मृति यह देख हैरान रह गईं। वह भी महिला के बराबर बैठ गईं। उन्होंने काफी देर तक उनसे बात की। फिर महिला को खड़ा कर उन्होंने गले लगाया।

यह था मामला-
दरअसल महिला ने स्मृति से शिकायत की है कि उसके परिवार वाले उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि महिला मंच पर आते ही इरानी को एक प्रार्थना पत्र देती है व उनके पैरों पर गिर जाती है। हैरान स्मृति इरानी महिला को गले लगाती हैं और आश्वासन देती हैं कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उक्त दोनों घटनाओं के वीडियो वारयल होने के बाद स्मृति की लोग तारीख करते नहीं थक रहे। स्मृति ने भी यह साबित किया है कि वह अमेठी में सिर्फ चुनाव भर के लिए एक्टिव नहीं हुई थीं, बल्कि उसके बाद भी लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए यहां आई थीं।

Updated on:
22 Jun 2019, 9:05 PM IST
Published on: