अमेठी

स्मृति इरानी पहुंची अमेठी, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को दी सांत्वना

सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के ताबड़तोड़ दौरे कर रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2021, 4:52 PM IST
Smriti In Amethi
Smriti In Amethi

अमेठी. कोरोना काल (Coronavirus in UP) के पहले चरण में वर्चुअल मीटिंग से अमेठी को कंट्रोल करने वाली सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) दूसरी लहर में बिना प्रोटोकॉल ही अपने संसदीय क्षेत्र के ताबड़तोड़ दौरे कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अमेठी का दौरा किया। यहां उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की व उन्हें सांत्वना दी।

मृतकों के घर पहुंचे परिजनों को दी सांत्वना-

शुक्रवार को स्मृति ईरानी बिना प्रोटोकॉल व बिना किसी सूचना के अपने संसदीय क्षेत्र के शुकुल बाजार के पूरे रघुशुक्ल पहुंची। यहां कुछ समय पहले पूरे रघुशुक्ल गांव में कुछ लोगों की मृत्यु हुई थी। उनके घर पहुंचकर स्मृति ईरानी ने परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। वो जिला उपाध्यक्ष गिरिश चंद्र शुक्ला के घर भी पहुंची और उनसे मुलाकात किया। जिसके बाद स्मृति ईरानी बाजार शुक्ल के महोना क्षेत्र के गांव पूरे सूचित में स्व. विजय शुक्ला के घर पहुंची, यहां भी परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक सवेंदना व्यक्त की। कुछ समय पहले आरएसएस के कद्दावर नेता स्व. विजय शुक्ला की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई थी।

स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश-

इसके बाद स्मृति ईरानी अमेठी के जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां अमेठी डीएम अरुण कुमार व अमेठी एसपी दिनेश सिंह के साथ ट्रामा सेंटर व अस्पताल का निरिक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के अलावा जरूरत की सभी मशीनों को भी खरीदने का उन्होंने निर्देश दिया।

Updated on:
28 May 2021, 4:52 PM IST
Published on: