30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति

Smriti Irani ने रायबरेली के सलोन से भाजपा के विधायक रहे दल बहादुर कोरी के निधन उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 May 2021, 5:25 PM IST

भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति

भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति

अमेठी. सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने रायबरेली के सलोन से भाजपा के विधायक रहे दल बहादुर कोरी के निधन उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। स्मृति ईरानी ने मृतक विधायक की पत्नी को ढांढस बंधाया और बड़े बेटे कैलाश कुमार व अशोक कुमार आदि परिवरजनों से कहा कि मैं हमेशा आप लोगों के साथ रहूंगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के अब तक चार विधायकों की कोरोना से मौत हो चुकी है। दल बहादुर कोरी तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रह चुके थे। सात मई को रायबरेली के सलोन से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल बहादुर कोरी का कोरोना से लखनऊ में निधन हो गया था। सलोन विधायक दल बहादुर कोरी का लखनऊ के निजी अस्पताल में एक महीने से इलाज चल रहा था। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी लेकिन दोबारा वह पॉजिटिव हो जाने पर उन्हें भर्ती किया गया था। हालत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने खोली मुख्यमंत्री के सामने सिस्टम की पोल, कहा कार्यकर्ता तड़प कर मर रहे, सीएमओ नहीं उठाते फोन