अमेठी

अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी में प्रशांत वीर त्रिपाठी 14.20 करोड़ में बिके, बना रिकॉर्ड, पिता थे शिक्षामित्र

Uncapped IPL player Prashant Veer Tripathi अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर त्रिपाठी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है, जो एक रिकॉर्ड है। यह अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे अधिक कीमत है। प्रशांत वीर की उपलब्धि से घर, गांव और जिले में जश्न का माहौल है।

2 min read
Dec 17, 2025
प्रशांत वीर त्रिपाठी (फोटो सोर्स- परिजन)
फोटो सोर्स- परिजन

Uncapped IPL player Prashant Veer Tripathi अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। 20 साल के प्रशांत वीर त्रिपाठी ने अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे होने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। मूल रूप से अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड के गूजीपुर गांव के रहने वाले प्रशांत वीर त्रिपाठी के पिता शिक्षामित्र थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। खेती किसानी करके उन्होंने अपने बेटे को सफलता के इस मुकाम पर पहुंचाया है। अबू धाबी में हुई आईपीएल नीलामी में घोषणा के बाद घर में खुशी का माहौल है। बेटे की उपलब्धि पर मां की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि एक दिन उनका बेटा भारतीय टीम में भी खेल कर देश का नाम रोशन करेगा।

प्रशांत वीर त्रिपाठी के पिता शिक्षामित्र

उत्तर प्रदेश के अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर त्रिपाठी के पिता रामेंद्र त्रिपाठी शाहजीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। काम के दबाव में उन्होंने शिक्षामित्र से त्यागपत्र दे दिया था। उनकी मां अंजना घरेलू महिला हैं।‌ घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन प्रशांत वीर की मेहनत और लगन को देखते हुए पिता ने साथ दिया। जैसे ही घरवालों को इस बात की जानकारी हुई, लोग खुशी से झूमने लगे। वीडियो कॉल पर बेटे के साथ बातचीत की। पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

क्या कहते हैं पिता रमेश त्रिपाठी?

पिता रमेश त्रिपाठी भी प्रशांत वीर की सफलता और उपलब्धि से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत का फल मिला है। इसका श्रेय उन्होंने अपने बेटे की मेहनत और समर्पण को दिया है।‌ मां अंजना त्रिपाठी ने बताया कि बोली यह भावनात्मक क्षण है। इस सफलता से पूरे जिले को गर्व हुआ है।

लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रशांत वीर

प्रशांत वीर त्रिपाठी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं जो अपने स्पिन बॉल से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर देते हैं। प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह नीलामी अबू धाबी में हुई है और यह कीमत खिलाड़ियों में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे अधिक है।

Published on:
17 Dec 2025 09:24 am