अमृतसर

Coronavirus भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार बंद, विदेशियों के आने-जाने पर भी रोक

पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर Attari-Wagah border को विदेशी यात्रियों Foreigners व व्यापार Trade के लिए शुक्रवार से बंद कर दिया गया। आईसीपी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट IPC Attari border के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

less than 1 minute read
Mar 13, 2020
Attari-Wagah border

अमृतसर। पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर Attari-Wagah border को विदेशी यात्रियों Foreigners व व्यापार Trade के लिए शुक्रवार से बंद कर दिया गया। आईसीपी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट IPC Attari border के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान Afghanistan से रोज 10 से 12 ट्रक माला आईसीपी पहुंच रहा था। कोरोनावायरस के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के कारण आई.सी.पी. (इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट) अटारी सीमा पर भारत-अफगानिस्तान का व्यापार India and Afghanistan trade आज से बंद हो गया।

यह भी पढ़ें

तत्काल प्रभाव से लागू

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद पैदा हुए तनाव के बाद केंद्र सरकार ने 22 फरवरी 2019 को 200 फीसदी ड्यूटी लगाकर आई.सी.पी.अटारी सीमा पर पाकिस्तान से होने वाले अरबों के कारोबार पहले ही खत्म कर दिया गया था। अब कोरोनावायरस से बचाव के एहतियातन देश में विदेशियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी शुक्रवार से प्रभावी कर दी गई है। इसके चलते अटारी-वाघा बॉर्डर से आने वालों पर भी रोक लग गई है। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों के अलावा अफगानिस्तान से माल लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवर भी शामिल रहेंगे जिसे प्रभावी रूप से तत्काल लागू कर दिया गया है।

Published on:
13 Mar 2020 08:03 pm
Also Read
View All