श्री सिंगला ने बताया कि यह नामुराद बीमारी पूरे विश्व में फैल रही है और राज्य में इसको रोकने के लिए ज़रूरी है कि इससे बचाव के लिए प्रयास तेज़ किये जाएँ। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के समूह सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियाँ कर दी गई हैं। श्री सिंगला ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों में परीक्षाएं जारी हैं, वहां परीक्षाएं उसी तरह चलती रहेंगी।