13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PSEB 12th Result जारी, 3 लड़कियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, इस लिंक से करें डाउनलोड

PSEB 12th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 91.46 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और 3 लड़कियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट और मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
PSEB 12th Result 2026 Download Link

PSEB 12th Result 2026 (Image- ChatGPT)

PSEB 12th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। इस साल का रिजल्ट काफी शानदार रहा है और कुल 91.46 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सबसे बड़ी और खास बात यह रही कि इस साल तीन लड़कियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है और लड़कियों का दबदबा कायम रखा है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 के बीच सुबह की शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषयों में अलग अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। जो स्टूडेंट्स पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठ सकते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखें बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित की जाएंगी।

वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन हो जाता है। अगर स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट खोलने में परेशानी हो रही है तो वे भारत सरकार के डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in या उमंग ऐप पर जाकर भी अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद Punjab 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या अपना पूरा नाम दर्ज करें।
  • इसके बाद फाइंड रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

पिछले सालों में कैसा रहा था पंजाब बोर्ड का रिजल्ट

साल 2025 में 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया गया था। तब कुल 91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, और बरनाला की हरसीरत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे पंजाब में टॉप किया था। साल 2024 में 30 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे। तब अमृतसर जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा97.27 प्रतिशत रहा था जबकि मुक्तसर साहिब जिले का सबसे कम 87.86 प्रतिशत रहा था। इससे पहले साल 2023 में 25 मई और साल 2022 में 28 जून को नतीजे घोषित किए गए थे।