
CDS Raja Subramani (Image- ChatGPT)
New CDS Raja Subramani: कहा जाता है कि सीखने और ज्ञान हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती है। इस बात को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने पूरी तरह सच साबित कर दिया है। देश की सेना के इतने बड़े और प्रतिष्ठ पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ वह एक आम छात्र की तरह अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि वर्तमान में विशाखापट्टनम की आंध्र यूनिवर्सिटी (AU) से अपनी पीएचडी (PhD) की पढ़ाई कर रहे हैं।
नए सीडीएस सुब्रमणि ने साल 2023 में आंध्र यूनिवर्सिटी के ट्रांस डिसिप्लिनरी रिसर्च हब में एडमिशन लिया था। वह अभी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज विभाग में प्रोफेसर जलदी रवि के गाइडेंस में अपनी पीएचडी पूरी कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि, सेना में इतने ऊंचे पद और शानदार उपलब्धियों के बावजूद वह बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और कुछ नया सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। अधिकारी बताते हैं कि, वह एक ऐसे इंसान हैं जो शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया का बहुत सम्मान करते हैं।
21 जुलाई, 1965 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि का पढ़ाई से हमेशा गहरा जुड़ाव रहा है। वह नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के 67वें कोर्स और इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) के 77वें कोर्स के स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे सैन्य करियर के दौरान अपनी हायर एजुकेशन जारी रखी। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी के किंग्स कॉलेज से मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उनके पास मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल (MPhil) की डिग्री भी है।
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को 14 दिसंबर, 1985 को गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के अपने लंबे और बेदाग करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं:
Published on:
13 May 2026 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
