
CBSE 12th Result 2026 (Image- ChatGPT)
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) क्लास 12th के 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है।
इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बता दें इस बार कॉपियों की जांच पहली बार डिजिटल यानी ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम से हुई है। अब स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या cbse.gov.in के साथ-साथ डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 15 जुलाई, 2026 को केवल एक ही दिन आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार इस परीक्षा में वे छात्र हिस्सा ले सकते हैं जिनकी किसी विषय में कंपार्टमेंट आई है या जो छात्र अपने किसी एक विषय के नंबरों में इंप्रूवमेंट करना चाहते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के लिए स्कूलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 2 जून, 2026 से शुरू कर दी जाएगी।
नतीजों में सामने आया है कि इस साल 1 लाख 63 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। फेल होने वाले स्टूडेंट्स के प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिन स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है उन्हें अब सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास होने का एक और मौका मिलेगा।
रिजल्ट आते ही लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट पर जाते हैं जिससे सर्वर डाउन हो जाता है। अगर आप भी वहां से रिजल्ट डाउनलोड नहीं कर पा रहें हें तो नतीजे इन वेबसाइट्स results.digilocker.gov.in और UMANG ऐप पर देख भी देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और CBSE12 स्पेस अपना रोल नंबर स्पेस अपनी जन्म तिथि स्पेस स्कूल नंबर स्पेस सेंटर नंबर टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेज दें। आपका रिजल्ट तुरंत मैसेज के रूप में आ जाएगा।
स्टूडेंट्स के मानसिक दबाव को कम करने और प्रतियोगिता को रोकने के लिए सीबीएसई इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड केवल रीजन के हिसाब से पास परसेंटेज बताएगा। इसके अलावा मार्कशीट में स्टूडेंट्स को सिर्फ अंको के आधार पर ग्रेड दिए जाएंगे, सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेेंट्स को ए 1 ग्रेड मिलेगा। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर डाउन हो सकता है। इसलिए बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई विकल्प दिए हैं:
अगर नंबर आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास अभी कॉपियों की री-चेकिंग और कंपार्टमेंट एग्जाम देने का ऑप्शन भी मौजूद है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें।
Updated on:
13 May 2026 02:38 pm
Published on:
13 May 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
