अमृतसर

अमरिंदर सिंह और इमरान खान ने बस में बैठकर की जमकर बातें, किए पुराने किस्से याद

इमरान (Imran Khan) ने शनिवार को जीरो पॉइंट पर भारतीय श्रद्धालुओं के जत्थे का स्वागत किया था। (Pakistan PM Imran Khan And Amrinder Singh In Bus) वहां से बस में करीब पांच मिनट का सफर करके सभी (Kartarpur Sahib Pakistan) करतारपुर साहिब पहुंचे।  
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 9:13 PM IST
अमरिंदर सिंह और इमरान खान ने बस में बैठकर की जमकर बातें, किए पुराने किस्से याद
अमरिंदर सिंह और इमरान खान ने बस में बैठकर की जमकर बातें, किए पुराने किस्से याद

(अमृतसर) : पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मत्था टेक कर आने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पांच मिनट बस में सफर किया।

इमरान ने शनिवार को जीरो पॉइंट पर भारतीय श्रद्धालुओं के जत्थे का स्वागत किया था। वहां से बस में करीब पांच मिनट का सफर करके सभी करतारपुर साहिब पहुंचे। सफर में कैप्टन ने इमरान के साथ दोनों के खानदानों के बीच दशकों पुराने रिश्ते की यादें साझा कीं। कैप्टन ने इमरान को बताया कि व उन्हें क्रिकेट वाले दिनों से जानते हैं। इमरान के रिश्तेदार जहांगीर खान अंग्रेजों के दौर में पटियाला के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके साथ मुहम्मद निसार, लाला अमरनाथ, तेज गेंदबाज अमर सिंह, बल्लेबाज वजीर अली और अमीर अली भी थे। यह 7 खिलाड़ी उस टीम के मेंबर थे, जिसकी कप्तानी कैप्टन अमरिंदरसिंह के पिता महाराजा यादविंदर सिंह ने 1934-35 में भारत और पटियाला के लिए की थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि क्रिकेट एक धागे की तरह है जो भारत और पाकिस्तान को हमेशा जोड़े रखता है। लेकिन, क्रिकेट को धन्यवाद। जो इमरान और अमरिंदर के रिश्तों के बीच जमी बर्फ को पिघलाने के लिए काफी थी। सफर में क्रिकेट से रिश्ता जुडऩे के बाद दोनों के बीच सौहार्द बनाने में मदद मिली। यह भी बताया गया कि बेशक बस यात्रा 5 मिनट की थी, लेकिन इसमें इमरान खान और अमरिंदर सिंह की पुरानी जान-पहचान सामने आई है।

Published on: