Amroha News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उत्तर प्रदेश के अमरोहा में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले आयोजित हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन में गांव, शहर और आसपास के इलाके से इकट्ठे हुए लगभग पांच हजार लोग मौजूद रहे।
Amroha News Today: अमरोहा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा करते हुए हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। विशाल धरने में साधु-संत सहित हिन्दू धर्म से जुड़े लोग शामिल हुए। इसके साथ ही धरने को लेकर पुलिस बल भी अलर्ट दिखाई दिया।
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। वहां पर हिन्दुओं और मंदिरों पर हमले हो रहे है। बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट करने के बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों में आक्रोश है। इसी के चलते सोमवार को दोपहर को अमरोहा शहर के मिनी स्टेडियम में एक विशाल धरना एवं आक्रोश प्रदर्शन सनातन धर्म रक्षा समिति अमरोहा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।