अमरोहा

Sambhal Jama Masjid Case: संभल में बवाल के बाद अमरोहा में अलर्ट, SP ने पुलिसकर्मियों को दिए ये निर्देश

Sambhal Jama Masjid Case: यूपी के संभल में जामा मस्जिद सर्वे (Sambhal Jama Masjid Case) के दौरान भड़की हिंसा ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। घटना में आगजनी और पथराव हुआ है। संभल में बिगड़े हालात को देखते हुए अमरोहा SP अलर्ट पर हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2024, 7:17 PM IST
Alert in Amroha after uproar in Sambhal Jama Masjid Case
Sambhal Jama Masjid Case: संभल में बवाल के बाद अमरोहा में अलर्ट..

Sambhal Jama Masjid Case: संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid Case) में अदालत के आदेश पर रविवार को सर्वेक्षण का कार्य दूसरी बार शुरू हुआ। लेकिन इस बीच अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया।

SP ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

संभल में जामा मस्जिद सर्वे (Sambhal Jama Masjid Case) के दौरान भड़की हिंसा ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। संभल में बिगड़े हालात को देखते हुए अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जिले में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अलर्ट जारी करते हुए पुलिसकर्मियों को चौराहों पर तैनात किया गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

19 नवंबर को हुआ था पहला सर्वे

संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid Case) को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि यह हरिहर मंदिर है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिला अदालत ने इस दावे के आधार पर मस्जिद का सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया था। मस्जिद कमेटी ने सर्वे की अनुमति दी, और 19 नवंबर को पहला सर्वे हुआ था। अब रविवार को दूसरा सर्वे चल रहा था, और इसे अदालत के आदेश के तहत 29 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने की जिम्मेदारी दी गई है।