Amroha News: यूपी के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी जोया मंडल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
Amroha News: अमरोहा के जोया कस्बे में भारतीय जनता पार्टी जोया मंडल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल में आरक्षण के संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत भी किया।
इसके साथ ही ममता सरकार पर भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र लोगों का हक छीनकर अपात्र लोगों को भर्ती किया, लेकिन हाईकोर्ट ने अब पात्र लोगों को राहत दी है। दरअसल, शुक्रवार को जोया पुल के नीचे जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि ममता सरकार ने पात्र लोगों के हक छीनकर अपात्र लोगों को भ्रष्टाचार के सहारे भर्ती किया, जोकि ठीक नहीं था। अब उच्च न्यायालय द्वारा पात्र लोगों को राहत दी गई है।