अमरोहा

अमरोहा में सांड की सनक का कहर, सड़क पर चल रही महिला को हवा में उछाला, सींगों से पटका, इलाके में दहशत

Amroha News: अमरोहा में एक महिला पर आवारा सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से उठाकर हवा में उछाला और पटक-पटक कर अधमरा कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2025, 11:50 AM IST
Bull madness wreaks havoc in Amroha
सड़क पर चल रही महिला को हवा में उछाला | Image Source - Social Media

Bull madness wreaks havoc in Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दर्दनाक और भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। सड़क पर पैदल जा रही एक महिला पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। महिला को पहले अपनी सींगों से उठाकर हवा में उछाला और फिर जमीन पर पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक हमला

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई दहल गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक छुट्टा सांड सड़क पर चलते हुए महिला की ओर लपकता है और बिना किसी उकसावे के अचानक उस पर हमला कर देता है। महिला को सांड ने इतनी ताकत से उठाया कि वह हवा में जा गिरी और फिर दोबारा उसे अपनी सींगों से कई बार जमीन पर पटका।

महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने जब शोर मचाया तब जाकर सांड भागा और लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

इलाके में फैली दहशत, लोगों में गुस्सा

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरोहा में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन मौन है। ये पहली बार नहीं है जब आवारा सांड ने किसी पर जानलेवा हमला किया हो।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। शहर की सड़कों पर छुट्टा पशु बेधड़क घूमते हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सख्त कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Updated on:
26 Jul 2025, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All