अमरोहा

पहले प्रेमिका से किया निकाह, फिर तलाक के बाद दोस्त के साथ ही करा दिया हलाला

एक महिला को न केवल तलाक दिया गया, बल्कि पति ने अपने दोस्त के साथ ही उसका हलाला भी करा दिया गया। इतना ही नहीं हलाला की बात को छिपाने के लिए पीड़िता को नशे के इजेक्शन तक दिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत साल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2021, 1:44 PM IST
halala.jpg

अमरोहा. तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी विवाहिताओं का उत्पीड़न जारी है। ताजा मामला अमरोहा जिले के जोया का है। जहां एक महिला को न केवल तलाक दिया गया, बल्कि पति ने अपने दोस्त के साथ ही उसका हलाला भी करा दिया गया। इतना ही नहीं हलाला की बात को छिपाने के लिए पीड़िता को नशे के इजेक्शन तक दिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत साल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, यह घटना अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया की है। जहां के रहने वाले एक कारोबारी युवक का पड़ौस की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि युवती ने जब एक साल पहले युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों का निकाह करवा दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग की।

जैसे-तैसे पहुंची मायके

पीड़िता ने बताया कि विवाद बढ़ने पर पति ने 21 अगस्त 2021 को पीड़िता को तीन बाद तलाक तलाक तलाक कहकर पहले रिश्ता खत्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति ने अपने दोस्त के साथ उसका हलाला करवाया। वह यह बात किसी को नहीं बता सके, इसके लिए उसे नशे के इंजेक्शन दिए गए। एक दिन वह जैसे-तैसेे उनके चंगुल से छूटकर मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर जोया थाना पहुंचे और तहरीर देकर पति और ससुुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश सहरावत का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Published on:
Also Read
View All