अमरोहा

अमरोहा: युवती के साथ गांव के तीन युवकों ने किया गैंग रेप

खेत पर चारा लेने गयी युवती के साथ गांव के तीन युवको बलात्कार किया।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 4:36 PM IST
moradabad
अमरोहा: युवती के साथ गांव के तीन युवकों ने किया गैंग रेप

अमरोहा: जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्रव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां खेत पर चारा लेने गयी युवती के साथ गांव के तीन युवको बलात्कार किया। पीड़िता ने किसी तरह पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीँ घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

चारा लेने गयी थी किशोरी

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम को खेत पर चारा लेने गई थी। बताते हैं कि उसी समय गांव के तीन युवक वहां पहुच गए। उन्होंने किशोरी को अकेला देख कर उसे पकड़ लिया तथा गन्ने के खेत मे ले गए। शोर मचाने की कोशिश की तो युवकों ने उसके गले और दरांती रख दी तथा जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद तीनों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसे सुन परिजनों के होश उड़ गए।

तीनों फरार

तीनों युवकों को गांव में तलाश किया लेकिन सफलता नही मिली। वह गांव छोड़ कर भाग गए। रात गुजारने के बाद परिजन शनिवार सुबह थाने जाने के लिए घर से निकले तो उन्हें गांव के कुछ लोगों ने रोक लिया तथा पंचायत के माध्यम से मामला निपटने की कोशिश की। इस घटना से गांव में तनाव बन गया। दोपहर तक पंचायत बैठाने का मामला कामयाब नही हुआ तो परिजन पीड़िता को लेकर थाने आ गए तथा गांव के ही मुशाहिद, खुर्शीद व नोशे के खिलाफ तहरीर दे दी।

शुरू हुई जांच

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: