Amroha News Today: यूपी के अमरोहा में प्रेम-प्रसंग के बाद शादीशुदा महिला और उसके पुराने प्रेमी की दोबारा मुलाकात हो गई। इसके बाद उनका प्यार फिर परवान चढ़ गया। महिला अब प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है।
Amroha News Hindi: अमरोहा में 3 साल पहले प्रेम-प्रसंग के बाद अलग होने पर युवक-युवती की शादी हो गई। कुछ दिन पहले दोबारा मुलाकात हुई तो फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। 3 जनवरी को प्रेमी युगल भाग निकले। महिला के पति ने शिकायत की तो पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। युवती ने थाने में प्रेमी की दूसरी पत्नी बनकर रहने की बात कही है। लेकिन वह पति के साथ जाना नहीं चाहती।
जब इसकी जानकारी परिवार वालों को पता लगा तो वे और पति पीछे हट गए और पुलिस ने महिला को उसके शादीशुदा प्रेमी के साथ भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया। परिजनों ने भी इस मामले में अपनी सहमति दे दी है।