Amroha Accident News: यूपी के अमरोहा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Amroha Accident Today: अमरोहा जिले में मंडी धनौरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शनिवार की देर रात हुआ।
जानकारी के अनुसार अमरोहा के मंडी धनौरा मार्ग पर अहरौला तेजवन के निकट दोनों बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त की।