
Leopard Attack in Amroha News: अमरोहा में मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने बाइक सवार बाइक सवार सुधांशु उर्फ गोलू (26) पर हमला कर दिया। बाइक से गिरने के बाद तेंदुआ किसान को जंगल में खींचकर ले गया। गर्दन और सिर पर हमला किया।
गनीमत रही सड़क पर गुजर रही कार का हॉर्न बजते ही तेंदुआ भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार को उसकी मंगनी होनी थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार की रात आठ बजे सुधांशु बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही धनौरा रोड से गांव के जाने वाले रास्ते पर मुड़ा, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।
झपट्टा मारते ही सुधांशु बाइक से नीचे गिर गया। तेंदुआ ने खींचते उसकी गर्दन और सिर नोचना शुरू कर दिया। तभी सड़क पर गुजर रही कार का हॉर्न बजा तो तेंदुआ सुधांशु को छोड़कर भाग निकला। वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुधांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी छानबीन करने के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।