अमरोहा

Amroha News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों के उड़ गए होश, तेदुंए की धरपकड़ को लगाया पिंजरा

Amroha News: यूपी के अमरोहा में एक तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। खेत में अवशेष पड़े मिलने पर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना वन विभाग को दी गई। वन अफसर तेदुंए की धरपकड़ को उसकी लोकेशन को ट्रेस कर पिंजरा लगाने की बात कह रहे हैं।

less than 1 minute read
Jul 12, 2024
Amroha News Today

Amroha News Today: अमरोहा में तेंदुए का शोर एक बार फिर से बढ़ गया है। बुधवार रात क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी अबरार की बकरी घर के आंगन में बंधी थी। परिवार के सभी लोग बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच रात में किसी समय तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। अंदर बंधी बकरी पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुआ बकरी को उठाकर पास ही खेत में ले गया।

सुबह अबरार ने बकरी को तलाश किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में बकरी के अवशेष अबरार के भाई फुरकान के खेत में पड़े मिले। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खेत में तेंदुए के पंजे के निशान भी दिखे। फिलहाल, तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत बनी है। सूचना वन विभाग को देते हुए तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। वहीं वन दरोगा राकेश कुमार ने तेंदुए को पकड़ने के लिए उसकी सही लोकेशन ट्रेस कर पिंजरा लगाने की बात कही।

Published on:
12 Jul 2024 08:23 am
Also Read
View All

अगली खबर