अमरोहा

Amroha Murder: अमरोहा में चारपाई पर आराम कर रहे चीनी मिल के माली की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Amroha Murder News: यूपी के अमरोहा में घर में चारपाई पर आराम कर रहे त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के चीनी मिल के माली छोटे सिंह (50) पुत्र राम सिंह की हत्या कर दी गई।

2 min read
Nov 04, 2024
Amroha Murder: अमरोहा में चारपाई पर आराम कर रहे चीनी मिल के माली की हत्या।

Amroha Murder News Today: अमरोहा में थाना रहरा इलाके में घर में चारपाई पर आराम कर रहे शुगर मिल चंदनपुर के चीनी मिल के माली छोटे सिंह (50) पुत्र राम सिंह की हत्या कर दी गई। पूरे गांव में गोली लगने से हत्या होने की चर्चा है। गोली जैसा एक निशान उनकी गर्दन और दूसरा कनपटी व चेहरे के बीच है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या गोली मारकर की गई या फिर किसी हथियार से वार कर। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर की है। गांव निवासी छोटे सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी सतपाल के अलावा बेटा अंकित, अभिषेक व बेटी अंशिका है। छोटे सिंह त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में माली का काम करते थे। बताते हैं कि रविवार की शाम करीब सात बजे छोटे सिंह ने अपने घर पर खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह चारपाई पर आराम करने लगे। इस बीच छोटे सिंह ने पत्नी सतपाली को परचून की दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने भेज दिया। बेटी पड़ोस में गई हुई थी और दोनों बेटे भी बाहर गए थे। इसी बीच करीब 7:15 बजे अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर छोटे सिंह की हत्या कर दी।

कुछ समय बाद जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो चारपाई पर लहूलुहान हालत में छोटे सिंह का शव देखकर बदहवास होकर गिर गईं। पूरे गांव में गोली लगने से चीनी मिल कर्मी की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। छोटे सिंह के मृत शरीर पर गोली लगने जैसे निशान भी देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर