अमरोहा

Amroha: अमरोहा में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, तापमान 40 डिग्री पार, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Amroha Weather News: यूपी के अमरोहा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा है, किसानों को सिंचाई की परेशानी झेलनी पड़ रही है और छुट्टा पशु पानी के लिए भटक रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2025, 10:42 PM IST
Severe heat in Amroha has affected life
Amroha: अमरोहा में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल | Image Source - Social Media

Severe heat in Amroha has affected life: गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा नजर आ रहा है। भीषण धूप के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे बिक्री पर असर पड़ा है।

पंखे-कूलर भी फेल, राहत के लिए बरसात का इंतजार

तेज गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। लोग दिनभर घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। कृषि विभाग के मुताबिक 15 जून के बाद मानसूनी बारिश के आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

जानवरों की हालत भी खराब

गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। छुट्टा गोवंश और वन्य जीव पानी और छांव की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। हसनपुर क्षेत्र में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां वन क्षेत्रों के तालाब और पोखर सूख गए हैं। खेतों की तारबंदी के कारण पशुओं को पानी तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है।

प्रशासन अलर्ट, जल संकट से निपटने के निर्देश

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए बंद हैंडपंप और नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायतों को तालाबों को भरवाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि पशु-पक्षियों को भी राहत मिल सके।

Updated on:
9 Jun 2025, 10:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All