अमरोहा

अमरोहा में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या, सिर में मारी गोली, मां शव देखकर हुई बेहोश

Amroha News: यूपी के अमरोहा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के 21 वर्षीय बेटे ने घर में अकेले रहते हुए खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह CA फाइनल ईयर का छात्र था। घटना के वक्त परिजन..

2 min read
Jun 03, 2025
अमरोहा में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या..

Son of former BSP district president committed suicide in Amroha: अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह के 21 वर्षीय इकलौते बेटे अश्विनी ने सोमवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह सीए (CA) फाइनल ईयर का छात्र था और हाल ही में दिल्ली से घर लौटा था। घटना के समय वह घर में अकेला था। रात 11 बजे जब परिवार मेरठ से लौटा, तो बहन अलका ने भाई की लाश खून से लथपथ बेड पर देखी। मां शव देखकर बेहोश हो गईं, जबकि पिता राम अवतार सिंह सदमे में आ गए।

चार दिन पहले दिल्ली से घर आया था अश्विनी

मूल रूप से नौगावां सादात के खंडसाल कलां गांव निवासी राम अवतार सिंह कुछ साल पहले अपने परिवार के साथ अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। उनका बेटा अश्विनी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर CA की पढ़ाई कर रहा था। चार दिन पहले ही वह घर लौटा था। सोमवार को राम अवतार सिंह, उनकी पत्नी किरण देवी और बेटी अलका मेरठ दवा लेने गए थे। घर पर अश्विनी अकेला था।

बहन ने देखा भाई का शव, चीखते हुए माता-पिता को दी जानकारी

रात 11 बजे परिवार के लौटने पर माता-पिता ने थकान की बात कहकर बेटी अलका से कहा कि वह भाई को देख ले। अलका जब अश्विनी के कमरे में पहुंची, तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा कि अश्विनी खून से लथपथ बेड पर पड़ा है और कमरे में खून फैला हुआ है। वह चीखती हुई माता-पिता के पास भागी और घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गईं।

अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान

पड़ोसियों की मदद से अश्विनी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। कमरे में लूटपाट का कोई निशान नहीं मिला है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

जांच के घेरे में मोबाइल और CCTV

पुलिस ने अश्विनी के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट्स की जांच शुरू कर दी है। घर में लगे CCTV कैमरों की DVR भी जब्त कर ली गई है ताकि दिनभर की गतिविधियों की जानकारी मिल सके। परिजन और पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर