अमरोहा

Amroha News: अमरोहा में स्टंटबाजों ने हाईवे पर मचाया हाहाकार, 17-17 हजार का हुआ चालान

Amroha News: यूपी के अमरोहा नेशनल हाइवे पर युवकों ने जानलेवा स्टंट किया। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए 17-17 हजार का चालान काटा है।

less than 1 minute read
Jun 23, 2024

Amroha News Today: अमरोहा के गजरौला में एक दिन पहले नेशनल हाइवे-9 पर दो बाइकों से जानलेवा स्टंट करने का मामला प्रकाश में आया था। बाइक सवार हाइवे पर खतरनाक स्टंट करते हैं और हाथ छोड़कर बाइकों को हाइवे पर दौड़ा रहे थे।मामले का संज्ञान में आते ही पुलिस एक्शन में आई। रात्रि में दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए दोनों बाइकों को सीज कर दिया। साथ ही दोनों बाइकों का 17-17 हजार रुपए का चालान काटा है।

नेशनल हाइवे पर जमकर मचाया था हाहाकार

दरअसल बीते शनिवार को गजरौला में नेशनल हाइवे 9 पर लखनऊ हाइवे पर हल्दीराम होटल के पास दो बाइक सवार युवकों ने जानलेवा स्टंट किया। इतना ही नहीं हाथ छोड़कर चलती बाइक को दौड़ाया। साथ ही हाइवे पर जमकर उत्पात मचाया।

बाइक सवार दोनों युवकों को किया गिरफ्तार

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद रात में ही पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को मय बाइक के गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों बाइकों का 17-17 हजार रुपए का चालान काट दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया है।

Updated on:
29 Oct 2024 08:05 pm
Published on:
23 Jun 2024 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर