Amroha: अमरोहा जिले में मंडी निरीक्षक का दफ्तर में आराम करने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों का कहना है कि आराम करना गलत बात नहीं है। तो वही किसानों ने आरोप लगाया है की साहब के पास काम करने की फुर्सत नहीं है।
Amroha News: अमरोहा जिले के हसनपुर मंडी समिति निरीक्षक दफ्तर में कुर्सी पर पैर रखकर आराम करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं एक भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो एवं फोटो वायरल किया जा रहा है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मंडी समिति के निरीक्षक संजीव कुमार का कुर्सी पर पैर रखकर आराम फरमाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है कि जनता का काम करने की उनको फुर्सत नहीं है। अधिकारी केवल दफ्तर में बैठकर आराम फरमा रहे हैं। इन्हें जरा भी किसानों की चिंता नहीं है।
वहीं एक भाजपा नेता के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में मंडी समिति निरीक्षक की आराम फरमाते वीडियो एवं फोटो वायरल किए गए। जिम्मेदार अधिकारी इस पर कार्रवाई के बजाय वीडियो को सही बता रहे हैं। जबकि ड्यूटी के टाइम पर आराम करना सरासर गलत है। उप जिलाधिकारी न्यायिक बृजपाल सिंह का कहना है कि आराम करना कोई गलत काम नहीं है। लेकिन किसानों और लोगों द्वारा वायरल वीडियो पर जमकर बयान बाजी की जा रही है।