अमरोहा

Big News: बुर्के की आड़ में फर्जी वो‍ट डालने की कोशिश, जब उठा बुर्का तो हैरान रह गए पोलिंग कर्मी

अमरोहा के गांव पिपलौती कला में सामने आया मामला पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार मरी हुई सौतन का वोट डालने आई थी आरोपी
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2019, 4:08 PM IST
Burqa
Big News: बुर्के की आड़ में फर्जी वो‍ट डालने की कोशिश, जब उठा बुर्का तो हैरान रह गए पोलिंग कर्मी

अमरोहा। लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप भी खूब उछला है। 11 अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव में मुजफ्फरनगर में भाजपा उम्‍मीदवार ने बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद 18 अप्रैल को जहां अमरोहा से भाजपा प्रत्‍याशी कंवर सिंह तंवर ने भी फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, वहीं गुरुवार शाम को एक महिला बुर्के की आड़ में फर्जी वोट डालते पकड़ी गई।

गुरुवार को हुआ है मतदान

अमरोहा लोकसभा सीट पर गुरुवार को मतदान हुआ है। इस दौरान वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्‍याशी कंवर सिंह तंवर ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था। शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में ऐसा ही एक मामला सामने भी आया। हालांकि, फर्जी वोट डालने आई महिला को पोलिंग पार्टी ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्‍याही के निशान से खुली पोल

गुरुवार को शाम को अमरोहा के गांव पिपलौती कला में बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला वोट डालने के लिए आई। जब वह वोट डालने के लिए बूथ में पहुंची तो मतदान कर्मियों ने निशान लगाने के लिए उसकी उंगली देखी। महिला की उंगली पर पहले से स्‍याही लगी हुई थी। इससे महिला की पोल खुल गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी सौतन का वोट डालने आई थी। जिसकी मौत पहले हो चुकी है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर प‍हुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह का कहना है क‍ि इस तरह का मामला सामने आया है। फर्जी वोट डालने की काेशिश करते हुए महरूल निशा को पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
19 Apr 2019, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All