Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
Moradabad News Today: मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव कांकरखेड़ा में निर्माणाधीन मकान में सरिया उठाते समय महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पत्नी को बचाने के प्रयास में पति बुरी तरह झुलस गया। इसके अलावा परिवार के तीन अन्य लोग भी झुलस गए। हादसा हाईटेंशन लाइन में सरिया टच होने की वजह से हुआ।
बता दें कि निर्माणाधीन मकान में सरिया उठाते समय महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। ये देख पास ही खड़े पति की चीख निकल गई और वे पत्नी को बचने के प्रयास में झुलस गए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है।