3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होलिका पर गश्त दे रहे सिपाही पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हुए सिपाही की हालत गंभीर

UP Crime: अमरोहा में होलिका दहन की रात गश्त कर रहे सिपाही पर अज्ञात ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification
amroha sipahi attack

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होलिका दहन की रात खुशियों का माहौल उस वक्त दहशत में बदल गया जब ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमला उस समय हुआ जब सिपाही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त कर रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गश्त के दौरान हमला

जानकारी के अनुसार, अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा में सिपाही राहुल कुमार होलिका दहन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए गश्त कर रहे थे। तभी एक शख्स ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया।

हायर सेंटर रेफर किया

घटना के तुरंत बाद घायल सिपाही राहुल कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डाक्टर्स की निगरानी में हैं।

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार आनंद ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। शुरुआती पूछताछ में वह अपना नाम और पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा है, जिससे उसके मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

त्योहार की रात हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि खाकी वर्दी वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेंगे? पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।