अमरोहा

Amroha Accident: अमरोहा में खेत से लौटते समय महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत से परिवार में मची चीख-पुकार

Amroha Accident: यूपी के अमरोहा में खेत से लौटते समय महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 3:48 PM IST
Woman hit by bike while returning from farm in Amroha

Amroha Accident News: अमरोहा जिले के कोतवाली हसनपुर इलाके में खेत से घर लौट रही एक 45 वर्षीय जगरोशनी महिला को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति की हो चुकी है पहले ही मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। जगरोशनी के पति राधेलाल की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में तीन बेटी व एक बेटा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार के बारे में जानकारी की जा रही है।

Also Read
View All