
अनूपपुर. जिला मुख्यालय सोननदी तट स्थित बने कलेक्टर आवासीय परिसर के पास शनिवार ३० जून की सुबह लगभग 10 बजे बुढार से जैतहरी जाने के दौरान तेज रफ्तार की कार सड़क के बीच बने डिवाईडर से जा टकराई। जिसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार में सवार जैतहरी एसबीआई शाखा फील्ड ऑफिसर 32 वर्षीय अमरकंटक बुढार निवासी प्रदीप यादव पिता हरिनारायण यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। कार के चालक 19 वर्षीय पप्पू सिंह पिता सुदीना सिंह ग्राम जरवाही बुढार भी घायल हो गया। दोनों घायलों को 100 डायल वाहन के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहंा डॉक्टरों ने प्रदीप यादव के दांया पैर को टूटा बताया। इसके अलावा प्रदीप के सिर में गहरी चोट लगा पाया। बताया जाता है कि प्रदीप यादव अपने चालक पप्पू के साथ बुढार से जैतहरी स्थित एसबीआई शाखा कार्यालय जा रहा था। कार पप्पू सिंह चला रहा था। कार अभी सोननदी को पार कर मॉडल सड़क पर तेज रफ्तार में उतरी ही थी कि सामने से 10-12 वर्ष का किशोर सड़क पार करने लगा। जिसे बचाने के दौरान चालक की स्टेरिंग डिवाईडर की ओर धूम गई और कार डिवाइडर से टकरा गई। परिणाम स्वरुप कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके कारण एक घायल पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
कार बाइक की टक्कर में चार घायल
अनूपपुर। फुनगा चौकी अंतर्गत फुनगा चमन चौक पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने अनियंत्रत होकर पास खड़ी अन्य बाइक से जा टकराई। जहां मौके पर बनगंवा गांव निवसी दिलीप यादव घायल हो गया। जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने नाला में जा गिरा, जिसमें सवार अन्य चार लोगों को मामूली चोटे आई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा में भर्ती कराया गया है।