
त्यौहारों पर जवानों के साथ तैनात रहेंगे थाना प्रभारी : डीआईजी
अनूपपुर. जिले में आपराधिक गतिविधियों तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों को लेकर शुक्रवार २९ जून को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तथा डीआईजी शहडोल की उपस्थिति में आपराधिक समीक्षा बैठक आयोजित की। जिसमें शहडोल जोन के उप पुलिस महानिरीक्षक प्रीतम सिंह उइके द्वारा आगामी त्यौहारों में अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य स्थानों एवं सम्पर्ण बल एवं सुरक्षा इंतजाम के साथ डयूटी पर तैनात रहेंगें। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखतें हुए उनका विडियों रिकार्डिंग करेंगें व अपने थाना क्षेत्र में शाम से मध्यरात्रि तक वाहन चेकिंग लगाएगें। त्यौहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करने, तेज गति से वाहन चलाने वाले, अवैध शराब बिक्री, सट्टा-जुआ एवं गांजा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देशित किया। साथ ही गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर निराकरण करने की बात कही। बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था जिसके अंतर्गत स्कूलों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में चालू करवाएं एवं रात्रि गश्त नियमित रूप करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रबंधकेा द्वारा कैम्पस के आस पास सीसीटीवी एवं बसों में महिला कंडेक्टर सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने जिले में उत्कृष्ट कार्यों का जिक करते हुए सायबर सेल प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार द्वारा दो हवा से हवा में पैसा वापस कराने, एसडीओपी अनूपपुर एवं थाना प्रभारी जैतहरी को मर्डर की खुलासा करने पर तथा चौकी सरई में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक यादवेंद्र गिरी को स्थाई वारंटी को पकडऩे पर बधाई देते हुए धारा 363, 366 के पुराने अपराधों का निराकरण करने पर पांच-पांच हजार रूपए ईनाम की घोषणा की। इसके बाद लंबित गंभीर अपराध जो के अतंर्गत लंबित प्रकरण, एससीएएसटी एक्ट एवं सीएमहेल्प लाईन, महिला हेल्प लाईन की शिकायतों एवं लंबित मामलों की थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर जून माह में जिन अधिकारी-कर्मचारियों का जन्मदिवस था उन सभी का एक साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। और उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
Published on:
30 Jun 2018 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
