अनूपपुर

121 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, जिले भर के ब्राह्मणों ने निकाली शोभा यात्रा

121 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, जिले भर के ब्राह्मणों ने निकाली शोभा यात्रा
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 8:19 PM IST
Collective Upanjan Samskaras of 121 batukas, Shobha Yatra removed by B

121 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, जिले भर के ब्राह्मणों ने निकाली शोभा यात्रा
अनूपपुर। ब्राह्मण समाज सुधार एवं सेवा समिति के तत्वाधान में ४ मई को जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद स्मार्ट सिटी परिसर में 121 बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। जहां जिले सहित अन्य स्थानों के विप्रजनों ने हजारो की संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर आचार्य पूजन कार्यक्रम सुबह 8 बजे से आरम्भ हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। बताया जाता है कि सामूहिक उपनयन संस्कार जिले में तीसरी बार आयोजित की गई, जिसमें सबसे पहले जिले में आर्यावर्त समाज द्वारा वर्ष २०१२ में एक बटुक का उपनयन संस्कार से शुरूआत के रूप में आरम्भ हुई थी। इसके बाद दुर्गा मढिया मंदिर में ३१ बटुको तथा बिजुरी नगर में ५१ बटुकों का आयोजन रहा। आयोजकों के अनुसार 121 बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सुबह ८ से दोपहर ३ बजे तक चलता रहा। जहां उपनयन संस्कार मे बटुक के माता-पिता सहित परिजनों के साथ विप्रजनो ने आचार्यो के मार्गदर्शन में विधि विधान से जनेऊ धारण कराए। जिसके बाद बटुकों को विप्रजनों के साथ भोजन कराया गया। उपनयन संस्कार के बाद जिले के प्रतिभाशाली ब्राम्हण छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वहंी शाम ६ बजे से बटुकों को मंदिर दर्शन के लिए कार्यक्रम स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा अमरकंटक तिराहा, शंकर मंदिर चौक, राम जानकी मंदिर, माई की मढिया, शीतलामाता मंदिर, सामतपुर शिव मारूति मंदिर होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची।
------------------------------
अनूपपुर। वन परिक्षेत्र अनूपपुर अंतर्गत ग्राम जमुडी के घोघरा टोला निवासी भंवर सिंह पिता बेसाहन सिंह गोंड के घर से वनविभाग ने दो खरगोश सहित तोते के दो बच्चों को पकड़ा। जहां सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ वनविभाग ने पंचनामा तैयार कर दोनों जंगली खरगोश एवं दोनों तोते के बच्चें को स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया। बताया जाता है कि भंवर सिंह के घर खरगोश और तोते के बच्चे की सूचना पर दीपक जोशी मुख्य वन संरक्षक शहडोल के निर्देश में वन परिक्षेत्र अनूपपुर द्वारा भंवर सिंह के घर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए घर के अंदर रखे वनजीवों को पाया। इस कार्रवाई में एके निगम परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर, जयकरण प्रसाद साहू परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर, रिचर्ड रेगीराव परिक्षेत्र सहायक किरर, सहित शशिधर अग्रवाल वन्यप्राणी प्रेमी शामिल रहे।

Published on: