10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्थर ने रोकी गोंदिया-बरौनी की रफ्तार, पैनल में गिर पत्थर के कारण बीस मिनट आउट पर ठहरी रही ट्रेन

पत्थर ने रोकी गोंदिया-बरौनी की रफ्तार, पैनल में गिर पत्थर के कारण बीस मिनट आउट पर ठहरी रही ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 4 May 2018, 8:32 PM IST

The stone stops the speed of Gondiya-Barauni, due to the fall stone in

पत्थर ने रोकी गोंदिया-बरौनी की रफ्तार, पैनल में गिर पत्थर के कारण बीस मिनट आउट पर ठहरी रही ट्रेन
तकनीकि कर्मचारियों ने पत्थर हटाकर बहाल कराया रास्ता, घंटों तक कर्मचारियों ने पटरी का किया मुआयना
अनूपपुर। लगभग १० घंटा विलम्ब से चल रही गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की रफ्तार अनूपपुर रेलवे स्टेशन से पूर्व आउटर पर उस समय टूट गई, जब पैनल रूम के पैनल में कुछ छोटे-छोटे पत्थर गिर गए। जहां प्लेटफार्म ट्रैक चेंज के दौरान पैनल ने काम करना बंद कर दिया। वहीं आनन फानन में तकनीकि शाखा के कर्मचारियों को सूचना देकर पैनल रूम पटरियों के बीच फंसे पत्थर को बाहर निकाल ट्रेन को अनूपपुर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना किया गया। लेकिन इस दौरान लगभग १५-२० तक ट्रेन आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। रेलवे सूत्रों के अनुसार गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से पूर्व पटरी के किनारे पत्थर डालने वाली ट्रेन गुजरी थी। जहां ट्रेन से गिर रहे पत्थर अधिक उंचाई के कारण लुढककर पैनल रूमें में फंसी। जिसके उपरांत बिलासपुर के निर्देशन में गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म चेंज ट्रैक पर लाने का प्रयास किया गया तो पैनल अटक गई। जहां चालक ने सिंग्नल नहीं मिलने पर आउटर पर ही ट्रेन को रोक दिया। हालंाकि चंद समय बाद टे्रन के गुजारने के उपरांत रेलवे कर्मचारियों ने घंटो तक पैनल रूम ट्रैक की सफाई कर लगातार उसका मुआयना किया।
वर्सन:
बिना सुरक्षा कारणों के ट्रेन को आउटर पर नहीं रोका जाता। पैनल पटरी के बीच अगर पत्थर अटक गया होगा तो पैनल ने काम करना बंद कर दिया होगा, जहां एतिहातन ट्रेन को रोक उसकी सफाई के उपरांत गुजारा गया होगा।
अम्बिकेश साहू, जनसम्पर्क अधिकारी मंडल बिलासपुर।
----------------

नपा पसान की फायर ब्रिगेड हुई दुर्घटनाग्रस्त
नगर पालिका परिषद पसान की फायर ब्रिगेड वाहन गुरूवार ३ मई की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि दमकल वाहन क्रमांक मांक एमपी18-17-3945 को सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिली कि जमुना ओसियम के बगल में रेलवे लाइन किनारे भीषण आग लगी हुई है। जिसके उपरांत फायर ब्रिगेड चालक वाहन लेकर आग बुझाने के लिए निकल पड़ा और जैसे ही कुसमरा फाटक और हरद रेलवे स्टेशन के बीच बने रेलवे की पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में स्वयं नाले में पलट गया। जिसके कारण वाहन फायर ब्रिगेड वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें उसकी एक साइड की बॉडी पूरी तरह टूट गई और कांच वगैरा भी चटक गया। शुक्र रहा कि दुर्घटना के दौरान किसी अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। बताया जाता है कि जिस जगह फायर ब्रिगेड क्षतिग्रस्त हुई थी उसी के बगल में एक विशालकाय गड्ढा भी है, जहां पर अगर फायरब्रिगेड चला जाता तो गंभीर घटना हो सकती थी।
-------------------------------------------------------------