अनूपपुर

Anuppur Crime: बाइक के नंबर से चला रहे थे कार, अंदर भरा था 211 किलो 99 ग्राम गांजा

Ganja Smuggling: केमिकल से मिटाए गए चेचिस और इंजन नंबर, 211 किलो 99 ग्राम गांजा जब्त कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 8:43 PM IST
Anuppur Ganja Smuggling
ganja smuggling car fake two wheeler number plate, जब्त कार व गांजा (Source-Patrika)

Anuppur Ganja Smuggling: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करी के लिए आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जबकि जांच में सामने आया कि वाहन पर दर्ज सीजी 16 सीए 9735 नंबर किसी कार का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में किसी दोपहिया वाहन के नाम पर पंजीकृत है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल कर कार के चेचिस और इंजन नंबर को भी मिटा दिया था। ऐसे में राजेंद्रग्राम पुलिस अब वाहन के वास्तविक मालिक और फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

कार में मिला 21 लाख से ज्यादा का गांजा

29 और 30 अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिलने पर राजेंद्रग्राम पुलिस ने ग्राम अंचलपुर के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 16 सीए 9735 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 211 किलो 99 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख 19 हजार 900 रुपए बताई गई है। पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर लिया है।

कार पर लगा रखा था बाइक का नंबर

जांच के दौरान वाहन पर लगी नंबर प्लेट की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह नंबर छत्तीसगढ़ में किसी दोपहिया वाहन के नाम पर पंजीकृत है। वहीं, कार के चेचिस और इंजन नंबर को भी केमिकल के जरिए मिटाया गया था, जिससे वाहन की वास्तविक पहचान सामने न आ सके। पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल और पर्स जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस वाहन के वास्तविक पंजीयन, उसके मालिक और तस्करी में शामिल फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Updated on:
30 Oct 2026, 8:43 PM IST
Published on: