अनूपपुर

शराब पीकर पति करता था मारपीट, संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला

शराब पीकर पति करता था मारपीट, संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2018, 9:34 PM IST
Husband used to beat alcohol, assaulted woman by fire in suspicious ci

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला, पति प्रताडऩा से थी परेशान
महिला ने पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने तथा घर से बाहर निकालने का लगाया आरोप
अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र में निवासरत २६ वर्षीय महिला मीरा सिंह पति प्रेमलाल सिंह ने मंगलवार २७ मार्च की शाम अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी पाई गई। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में महिला की हालत गम्भीर होता देखकर रात ३ बजे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला आग में बुरी तरह झुलस गई है। झुलसी महिला की मां सेमवती सिंह बंजी मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ निवासी का कहना है कि मंगलवार की रात ९ बजे उसे सूचना दी गई कि उसकी बेटी बीमार तथा अस्पताल में भर्ती है। बिजुरी पहुंचने पर उसे झुलसा हुआ पाया गया। सेमवती सिंह का कहना है कि उसकी बेटी ने पूछताछ में बताया कि उसके पति प्रेमलाल ने नशे की हालत में फिर से उससे विवाद करते हुए मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया था। लेकिन आग कैसे लगी यह नहीं बता पाई। पीडि़त की मां के अनुसार उसका दामाद शराब और गांजा का आदी है, इससे पूर्व भी कई बार उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता था, जहां बेटी मायके आ जाती थी। लेकिन बच्चों के खातिर वह फिर से ससुराल चली जाती थी। महिला के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी ८ वर्ष की बेटी है तथा सबसे छोटा २ वर्ष का लडक़ा है। वहीं बिजुरी पुलिस ने आग की घटना के उपरांत मीरा के पति प्रेमलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आई। बिजुरी थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी महिला की बेहोशी के कारण बयान दर्ज नहीं किया गया है। महिला के बयान के उपरांत पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में भर्ती मीरा सिंह का चेहरा छोडक़र गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं।
बॉक्स: खाना पकाते आग से झुलसी महिला
वहीं दूसरी ओर खाना पकाते समय मंगलवार २७ मार्च की रात चचाई थाना बकेली गांव निवासी ४० वर्षीय महिला जामतिया बाई पति रामेश्वर सिंह चिमनी की आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने महिला को गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला के अनुसार खाने पकाने के दौरान चूल्हे के पास चलती चिमनी के पास झुकने पर अचानक चिमनी की आग में उसका साड़ी का पल्लू आ गया और वह आग की चपेट में आ गई।
--------------------------------------------------------------

Published on: